जबलपुर: अजय पांडे सफाईकर्मियों के हक में गरजे, 4 महीने से वेतन न मिलने पर सरकार को घेरा
अखिल भारतीय मानवाधिकार समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय पांडे ने आज शुक्रवार को 4 बजे आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों की दयनीय स्थिति को लेकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने गांधीवादी तरीके से अपना विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि जो कर्मचारी हमारे घरों की नालियां और गंदगी साफ करते हैं, उन्हें पिछले चार महीनों से वेतन नहीं मिला है।