चास: बोकारो सिटी सेंटर के व्यावसायिक भवन में आग, छत से कूदकर बचे छात्र-शिक्षक
Chas, Bokaro | Jun 13, 2026 बोकारो जिले के सेक्टर-4 स्थित सिटी सेंटर के एक व्यावसायिक भवन में शनिवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।समय लगभग साढ़े चार बजे बताया गया कि आग भवन के मुख्य बिजली मीटर से शुरू होकर तारों के जरिए अन्य उपकरणों तक फैल गई। उस समय भवन में कोचिंग संस्थान चल रहा था, जहां बड़ी संख्या में छात्र, शिक्षक और कर्मचारी मौजूद थे।