नरपतगंज: नरपतगंज नगर पंचायत सशक्त स्थायी कमेटी के चुनाव में तीन नए चेहरों ने मारी बाजी, प्रशासन रहा मुस्तेद
नरपतगंज नगर पंचायत कार्यालय प्रांगण में शनिवार को प्रशासन के कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सशक्त स्थायी कमेटी का चुनाव सम्पन्न करवाया गया।जिस चुनाव में तीन नए चेहरे ने बाजी मारी। जबकि बड़ी अंतर से भीम राय, अमित कुमार व केशव कुंदन ने जीत दर्ज किया ।