बाराबंकी के सफदरगंज थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर बावली चौराहे के पास हुआ।बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी।