चांदवा: चंदवा मध्य विद्यालय में झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोईया संयोजिका अध्यक्ष संघ की बैठक देवकी देवी की अध्यक्षता में हुई।
चंदवा मध्य विद्यालय में झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोईया संयोजिका अध्यक्ष संघ की बैठक देवकी देवी की अध्यक्षता में हुई, बुधवार की दोपहर 3:00 बजे।बैठक में न्यूनतम वेतन, पेंशन, ईपीएफ, ग्रेड छुट्टी, साल में 2 साड़ी, 2021 से बकाया एप्रन-कैप सहित 7 सूत्री मांगों पर चर्चा हुई। 60 वर्ष बाद परिवार के सदस्य को नौकरी देने की मांग भी रखी गई।