भादरा: महेश नवमी के अवसर पर बाबोसा मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया रूद्राभिषेक
भादरा। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पावन तिथि महेश नवमी के अवसर पर मंगलवार सुबह 7 बजे से महेश्वरी सर्व समाज के तत्वावधान में साहवा बस स्टैंड स्थित बाबोसा मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं एवं श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव की पूजा अर्चना कर रूद्राभिषेक किया।