लखनऊ में डीएम के निर्देश पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत बीकेटी क्षेत्र के ग्राम सीन में बड़ी कार्रवाई की गई। प्रशासन ने गाटा संख्या 264, रकबा 2.043 हेक्टेयर की सरकारी तालाब भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को ध्वस्त कर दिया। आरोप है कि इस जमीन पर अवैध प्लॉटिंग कर कब्जा किया गया था।