मऊगंज: मऊगंज सिविल न्यायालय में लोक अदालत का आयोजन, 300 से ज़्यादा प्रकरणों का समझौते से हुआ निपटारा
Mauganj, Rewa | Dec 13, 2025 मऊगंज सिविल न्यायालय में लोक अदालत का आज 13 दिसंबर को आयोजन किया गया जिसमें मऊगंज जिले के सभी राष्ट्रीयकृत बैंक नगर परिषद बिजली विभाग सहित न्यायालयो में चल रहे चेक बाउंस सहित अन्य मामलों को मिलकर 300 से ज्यादा प्रकरणों का आपसी समझौते से निराकरण किया गया। लोक अदालत का आयोजन सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित किया गया।