बालोद: दल्लीराजहरा के तीन वार्डों में पेयजल संकट, वार्डवासियों ने कहा- नलों में आ रहा गंदा पानी
Balod, Balod | Jun 11, 2026 दल्लीराजहरा के वार्ड क्रमांक 10, 12 और 18 में पेयजल संकट गंभीर बना हुआ है। गुरुवार दोपहर 12 बजे वार्डवासियों ने बताया कि नलों में गंदा और लाल रंग का पानी आ रहा है, जबकि कई परिवार जमीन से रिसने वाले पानी के सहारे प्यास बुझाने को मजबूर हैं। लोगों का आरोप है कि वर्षों से शिकायत और गुहार के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है, जबकि जल आवर्धन योजना भी अब तक पूरी नह