चायल: थाना सराय अकिल में आयोजित समाधान दिवस में अधिकारियों ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
थाना सराय अकिल में शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक समाधान दिवस का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और फरियादियों की शिकायतें सुनीं।अधिकारियों ने मौके पर ही कई शिकायतों का त्वरित निस्तारण करते हुए शेष मामलों में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।इस दौरान चायल क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह एवं ADM रहे!