सिमडेगा: एसआईआर मैपिंग का जायजा लेने मतदान केंद्रों पहुंचीं उपायुक्त
सिमडेगा: शनिवार को 1 बजे जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कंचन सिंह ने शहर के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर एसआईआर मैपिंग कार्य की समीक्षा की। उन्होंने बीएलओ को निर्धारित समय में शत-प्रतिशत मैपिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने मतदाताओं से 14 जून तक अपने निकटतम मतदान केंद्र पर पहुंचकर मैपिंग कराने की अपील की।