हरसूद: तेज हवा के साथ हुई बरसात के चलते नया हरसूद छनेरा में करीब 1 घंटे बिजली रही गुल
Harsud, Khandwa | Jun 16, 2026 मंगलवार शाम 4 बजे के लगभग नया हरसूद छनेरा में तेज हवा के साथ बरसात का दौर प्रारंभ हो गया था, जो करीब 1 घंटे तक चला। तेज हवा के साथ हुई बरसात के चलते बिजली गुल हो गई। करीब 1 घंटे तक बिजली गुल रही, जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।