जगदीशपुर: भागलपुर: 28 दिन की बच्ची को छोड़कर भागी कलयुगी मां, मुजाहिद पुर थाना क्षेत्र का मामला
मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर कोवी बाड़ी के डॉक्टर अशोक मोदी के पुत्र पियूष मोदी के घर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक कलयुगी मां अपने 28 दिन की बच्ची को छोड़कर फरार हो गई बच्ची घर पर ही रोती बिलखती रही लेकिन कलयुगी मां ने उसकी थोड़ी सी भी परवाह नहीं कि वह घर छोड़कर फरार हो गई बताया जा रहा है कि महिला पहले भी कई बार इस तरह की हरकत कर चुकी है