उत्तराखंड : उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज तहसील में कथित रिश्वतखोरी के मामले ने ऐसा मोड़ लिया है , जिसने पूरे प्रशासनिक महकमे में हलचल मचा दी है । विजिलेंस की कार्रवाई , कर्मचारियों का जबरदस्त विरोध , पूरी रात चला तनाव और फिर करीब 20 घंटे बाद हिरासत में लिए गए दोनों कर्मचारियों की अचानक रिहाई... इस पूरे घटनाक्रम ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं । आखिर ऐसा क्या हुआ कि विजिलेंस टीम दोनों कर्मचारियों को अपने साथ लिए बिना ही तहसील से लौट गई ? तहसील प्रशासन द्वारा विजिलेंस टीम द्वारा 20 घंटे बंधक बनाया गया , जिसके बाद अब छोड़ा गया है । लेकिन हर कोई जानना चाहता है इस घटनाक्रम की असल सच्चाई , फ़िलहाल ये जांच का विषय बना हुआ है ।
Pati, Champawat | Jul 31, 2026