दमोह: ब्राइटर माइंड्स कैंप का समापन: बच्चों की अद्भुत प्रतिभा देख दंग रह गएलोग, एसपी आनंद कलादगी ने शामिल होकर किया सम्मानित
Damoh, Damoh | Jun 10, 2026 दमोह एसपी आनंद कलादगी के मार्गदर्शन में आयोजित ब्राइटर माइंड्स समर कैंप का समापन बुधवार को पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में हुआ। कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त बच्चों ने आंखों पर पट्टी बांधकर विभिन्न गतिविधियों का प्रदर्शन कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। प्रशिक्षकों ने बताया कि यह विज्ञान आधारित तकनीक का परिणाम है। इस अवसर पर प्रतिभागी बच्चों को प्रशस्ति पत्र सौंपे।