नजफगढ़: झरोदा कलां: गीतांजलि कॉलोनी में बाढ़, निवासियों को राहत शिविर में किया गया स्थानांतरित
यह तस्वीरें झरोदा कलां की गीतांजलि कॉलोनी की है, जहां बाढ़ का पानी भर गया है, जिससे पूरी कॉलोनी जलमग्न हो चुकी है। रातभर चले बचाव कार्य में बच्चों, वयस्कों, बुजुर्गों और महिलाओं को सुरक्षित निकालकर पास के एक स्कूल में बनाए गए राहत शिविर में स्थानांतरित किया गया। अचानक पानी के बढ़ने से कॉलोनी में हड़कंप मच गया, जिससे लोगों को अपनी जान बचाने, भागना पड़ा।