धार: धरमपुरी: बेमौसम बारिश के बाद CCI की मनमानी से किसान परेशान, नमी बताकर कपास खरीदने से इनकार
Dhar, Dhar | Nov 14, 2025 धरमपुरी में बे-मौसम बारिश के बाद अब CCI की मनमानी से परेशान किसान,नमी बताकर कपास खरीदी से किया जा रहा मना।धार जिले के धरमपुरी में CCI द्वारा कपास खरीदी शुरू होते ही किसान अपनी उपज लेकर मंडी पहुंच गए। लेकिन खरीदी केंद्र पर किसानों की मुश्किलें और बढ़ गईं। कई किसानों की कपास को CCI अधिकारियों ने नमी बताकर वापस लौटा दिया।