मथुरा: मथुरा में गोली लगने से महिला की संदिग्ध मौत, दावा- खेल-खेल में बेटे से चली गोली
सदर थाना क्षेत्र की विष्णुधाम कॉलोनी में एक पूर्व फौजी की पत्नी की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर उस समय हंगामें की स्थिति खड़ी हो गई जब मृतका के मायके और ससुराल पक्ष के लोग शव को अपने साथ ले जाने की जिद पर अड़ गए। दोनों पक्षों के बीच बढ़ते विवाद को देखते हुए सदर पुलिस के साथ-साथ भारी पुलिस बल तैनात