करहल: करहल क्षेत्र के अलग-अलग गांव में अज्ञात कारणों से कई बीघा फसल में लगी आग, ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी
करहल थाना क्षेत्र के भवानीपुर और भोगपुर में अज्ञात कारणों के चलते कई बीघा गेहूं की फसल में आग लग गई। वहीं आग लगते ही इलाके में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। वहीं सरकार और प्रशासन से किसानों ने मुआवजे की मांग की है।