पनागर: ग्राम कचनारी में 'राम नाम सत्य' के रास्ते पर अवैध कब्जा, श्मशान घाट बचाने कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण
जबलपुर: कहते हैं इंसान को सुकून की आखिरी जगह श्मशान में ही मिलती है, लेकिन जबलपुर के ग्राम कचनारी में अब मुर्दों के हक पर भी भू-माफियाओं और रसूखदारों की नजर पड़ गई है। गांव के श्मशान घाट की जमीन पर न केवल अवैध कब्जे हो रहे हैं, बल्कि वहां जाने वाले रास्तों को भी बंद कर दिया गया है। आलम यह है कि गांव में किसी की मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार के लिए जगह कम पड़ रह