कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने सोमवार सुबह 10 बजे प्रशासनिक संकुल भवन के कलेक्टर कार्यालय सभागृह में समयावधि पत्रों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में जानकारी दी कि गई कि 26 जनवरी का कार्यक्रम मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की उपस्थिति में कार्तिक मेला मैदान में आयोजित होगा।बैठक में 26 जनवरी की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।