कुमारखंड: कुमारखंड में 7 सूत्री मांगो को लेकर रसोईया संघ का सम्मेलन
मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को दोपहर करीब बारह बजे से बिहार राज्य विद्यालय रसोइया युनियन (एटक) का सात सूत्री मांगो को लेकर प्रखंड सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में प्रखंड के विभिन्न पंचायत के दर्जनों रसोईया भाग लिया। सम्मेलन की अध्यक्षता चंद्रिका सिंह चौहान ने किया। कार्यक्रम को राज्य महासचिव कामयानी स्वामी ने संबोधित किया।