लोहरदगा: हिंडाल्को की मनमानी नहीं चलेगी, जरूरत पड़ी तो सभी माइंस और ट्रक एक साथ बंद कराएंगे: पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू
लोहरदगा थाना रोड स्थित साहू सदन में पूर्व राज्यसभा सांसद सह ट्रक ओनर एसोसिएशन के संरक्षक धीरज प्रसाद साहू की अध्यक्षता में शुक्रवार शाम 5 बजे ट्रक ओनर एसोसिएशन की संयुक्त बैठक संपन्न हुई, जिसमें लोहरदगा गुमला ट्रक ओनर एसोसिएशन, पाखर लोहरदगा ट्रक ओनर एसोसिएशन और पाखर–रिचूघूटा ट्रक ओनर एसोसिएशन आदर्श मोटर समिति के पदाधिकारी शामिल हुए।