लोहरदगा: कांग्रेस कार्यालय में नेहरू जी की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा, योगदान और विचारों पर हुई चर्चा
लोहरदगा कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन में शुक्रवार अपराह्न करीब 3:30 बजे देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर लोहरदगा जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।