लोहरदगा: उपायुक्त ने समाहरणालय में राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों की समीक्षा की, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की होंगी मुख्य अतिथि
लोहरदगा उपायुक्त डॉक्टर कुमार ताराचंद ने शुक्रवार अपराह्न लगभग 3 बजे राज्य स्थापना दिवस पर जिला स्तर पर आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारी को लेकर समाहरणालय सभाकक्ष में समीक्षा बैठक की। उपायुक्त ने बताया कि राज्य स्थापना दिवस के जिला स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की शामिल होंगी।