विदिशा नगर: योग से निरोग का संदेश, पुलिस परेड ग्राउंड में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार सुबह 7 बजे पुलिस परेड ग्राउंड में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक मुकेश टंडन शामिल हुए। इस दौरान कलेक्टर अंशुल गुप्ता, पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी, जिला पंचायत सीईओ, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।