बरियारपुर: लगभग एक सप्ताह से जल नल का पाइप लीकेज, विभाग बेखबर
सदर प्रखंड अंतर्गत नौवगढी दक्षिणी पंचायत के बजरंगबली नगर वार्ड संख्या 13 एवं 14 में विगत एक सप्ताह से जल नल का पाइप लीकेज है विभाग बेखबर है। ग्रामीण धर्मेंद्र कुमार और वकील साह द्वारा बताया गया कि इसकी सूचना विभाग के कन्या अभियंता को दिया जा चुका है। पर अब इसकी मरम्मती नहीं कराई गई है जिसके कारण रोड पर लीकेज पाइप का जल जमाव हो गया है। हम लोग परेशान हैं।