पीलीभीत: भाकियू टिकैत की मासिक पंचायत में किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा
पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की मासिक पंचायत आयोजित हुई। पंचायत में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर उनके समाधान को लेकर रणनीति बनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान और संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे। पंचायत के दौरान किसानों ने बिजली कटौती, सिंचाई व्यवस्था, आवारा पशुओं से फसलों को नुकसान, खाद-बीज की समस्या और फसल भुगतान जैसे मुद्दे उठाए।