शामली: एसपी ने शामली में लोकसभा चुनाव में फोर्स के ठहरने के लिए चिन्हित स्थलों व मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
Shamli, Shamli | Feb 27, 2024 मंगलवार को एसपी शामली अभिषेक ने शामली जिले में आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत फोर्स के ठहरने के लिए चिन्हित किए गए स्थलों व मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल, शौचालय और विद्युत आदि का भौतिक रूप से सत्यापन करते हुए संबंधितों को व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के लिए आवश्यक दिशा—निर्देश भी दिए।