सकरा: सरैया गांव: ससुराल वालों ने विवाहिता से मारपीट कर लगाया फंदा, इलाज के दौरान हुई मौत
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के सरैया गांव में ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर उसके गले में फंदा लगा दिया। बेहोशी की हालत में विवाहिता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे में मौत हो गई। मृतका ब्रजेश कुमार सिंह की 21 वर्षीय पत्नी रेणु कुमारी के रूप में हुई है।