शिवपुरी नगर: ग्वालियर बायपास पर पुरानी रंजिश में भाई बना दुश्मन, सरेराह पत्थर और लात-घूसों से किया लहूलुहान
शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्वालियर बायपास पर एक युवक (हीरा विश्वकर्मा) पर उसके ही चचेरे भाई ने पुरानी रंजिश के चलते पत्थर और लात-घूसों से हमला कर दिया। हमले में युवक का सिर फट गया और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।