बदायूं: उघैती थाने के फ्लोवर की बीमारी के चलते हुई मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Budaun, Budaun | Apr 4, 2026 बदायूं के थाना उघैती क्षेत्र के उघैती कस्बे का रहने वाला 59 वर्षीय मटरूलाल पुत्र रामलाल उघैती थाने में फालोअर के पद पर कार्यरत था और खाना बनाने का कार्य करता था। कल देर रात उसकी अचानक तबियत घर पर खराब हुई। तो परिजन उसे कस्बा उघैती के निजी चिकित्सक के यहां लेकर गए। जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।