हाथरस: हार्डवेयर कारोबारी की गोली मारकर हत्या करने वाले इनामियां अभियुक्त को पुलिस और SOG टीम ने मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार
जनपद हाथरस की मुरसान कोतवाली क्षेत्र के गांव दयालपुर पेट्रोल पंप के पास हार्डवेयर कारोबारी की कार सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस और SOG टीम ने हार्डवेयर कारोबारी की हत्या में शामिल ₹25000 के इनामियां अभियुक्त को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान दोनों पैरों मे गोली लगने से अभियुक्त घायल हुआ है।