भीमपुर: रतनपुर के झीरुढाना में भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली, समस्याएं सुनीं
Bhimpur, Betul | Jul 26, 2026 भीमपुर विकासखण्ड के रतनपुर क्षेत्र के ग्राम झीरुढाना शक्ति केंद्र पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश फाटे ने भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की बैठक लेकर विभिन्न मुद्दों पर संवाद किया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने लोगों की जनसमस्याएं सुनी और जल्द निराकरण का आश्वासन दिया,इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों और कार्यकताओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी