आबापुरा: राणगी गांव में खेल-खेल में पैर फिसलने से मासूम बिना मुंडेर के कुएं में गिरी, गंभीर हालत में एमजी अस्पताल में उपचार जारी
आंबापुरा थाना के राणगी गांव में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।यहां खेल-खेल में एक मासूम बच्ची बिना मुंडेर के खुले कुएं में जा गिरी। परिजनों ने बताया कि वर्षा पुत्री रतनलाल निवासी राणगी घर के पास खेल रही थी।इस दौरान अचानक पैर फिसलने से वह पास ही स्थित एक बिना मुंडेर के गहरे कुएं में गिर गई।एमजी अस्पताल में उपचार करने के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया है।