अनूपपुर: एसईसीएल जमुना-कोतमा क्षेत्र के श्रमिक आवासों की मरम्मत में लापरवाही का आरोप, ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग
एसईसीएल जमुना-कोतमा क्षेत्र के श्रमिक आवासों की मरम्मत कार्य में कथित लापरवाही और घटिया निर्माण को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर ठेकेदार योगेश गोयंका के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की है। संगठन के अध्यक्ष विजय सिंह ने आरोप लगाया कि श्रमिक आवासों में खिड़की, दरवाजे सहित अन्य आवश्यक मरम्मत कार्य कई स्थानों पर अधूरे छोड़ दिए गए हैं।