मुज़फ्फरनगर: सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी पर भड़का संयुक्त हिंदू मोर्चा, जूते मारने वाले को प्रति जूते ₹1100 इनाम की घोषणा
सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के विवादित बयानों पर सियासत गरमा गई है। संयुक्त हिंदू मोर्चा अध्यक्ष मनोज सैनी और शिवसेना नेता डॉ. योगेंद्र शर्मा ने भाटी पर हिंदू समाज की महिलाओं के अपमान का आरोप लगाया। मनोज सैनी ने ऐलान किया कि भाटी को जूते मारने वाले को 1100 रुपये प्रति जूता इनाम दिया जाएगा। साथ ही मुजफ्फरनगर आने पर विरोध और मुंह काला करने की चेतावनी दी है।