बलिया: जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने प्रस्तावित मेडिकल बाईपास रोड का किया निरीक्षण
Ballia, Ballia | May 21, 2026 जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने गुरुवार की दोपहर 1 बजे प्रस्तावित मेडिकल बाईपास रोड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता तथा राजस्व विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही। अधिकारियों ने निर्माण कार्य की प्रगति और भूमि संबंधी प्रक्रियाओं का जायजा लिया।