डुमरी: खाकी बनी जीवनदाता: डुमरी में रक्तदान शिविर में पुलिस अधिकारियों ने मानवता की मिसाल पेश की
Dumri, Gumla | May 31, 2026 उपायुक्त के निर्देशानुसार डुमरी प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए रविवार सुबह 9 बजे बताया गया कि शिविर का संचालन चिकित्सक राकेश कुमार के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना था।