करैरा थाना में फरियादी संतोष जाटव पुत्र रमेशचंद्र जाटव उम्र 32 साल नि.बरसौडी हाल निवास कांमाक्षा मंदिर करैरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि में बाजार से कार से घर जा रहा था जैसे ही कामांक्षा मंदिर पर पहुंचा तो मंगल यादव निवासी मोटा ने सफेद रंग की स्विफ्ट कार आगे लगा दी और साथ में तीन लोग थे जिन्होने गाली-गलौज कर मारपीट कर दी और मेरी 2 तौला की चेन छीन ले गया।