कांके: रांची में आज से कैब और बाइक राइडरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
Kanke, Ranchi | Jun 28, 2026 रांची में रविवार सुबह करीब पांच बजे से ओला, उबर और रैपिडो से जुड़े 4 हजार से अधिक कैब चालक और बाइक राइडर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। अनिश्चितकालीनvहड़ताल के कारण रांची में यात्रियों को कैब और बाइक टैक्सी मिलने में परेशानी हो सकती है। चालकों की प्रमुख मांग किराया दरों में बढ़ोतरी और कंपनियों द्वारा लिए जाने वाले कमीशन में कमी की है।