अररिया सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। ड्यूटी पर तैनात एक ड्रेसर की जाकेट चोरी हो गई। चोर ने चेहरे को नाक तक मफलर से ढक रखा था और कंधे पर जाकेट लटकाए अस्पताल से फरार हो गया। ठंड से ठिठुरते ड्रेसर को जब अपनी जाकेट नहीं मिली, तो खोजबीन के बाद सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया।