शामली: आपरेशन दहन के तहत शामली पुलिस ने 34 करोड़ 15 लाख रुपये कीमत के अवैध मादक पदार्थों को किया नष्ट
Shamli, Shamli | May 16, 2026 शनिवार की शाम साढ़े 4 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि आपरेशन दहन अभियान के अंतर्गत शामली जनपद पुलिस द्वारा जनपद के विभिन्न थानाक्षेत्रों से बरामद करीब 34 करोड 15 लाख कीमत के अवैध मादक पदार्थों को न्यायालय एवं सक्षम विभागाध्यक्ष से प्राप्त अनुमति के उपरांत सुभारती मेडिकल कॉलेज मेरठ स्थित सिरी वेस्टीज प्लांट में नष्ट कराया गया है।