नरपतगंज: खैरा गढिया विद्यालय में मुखिया प्रतिनिधि व पूर्व समिति के बीच झड़प, पूर्व समिति के सदस्य घायल, प्राथमिकी दर्ज
नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय खेरा गढ़िया परिसर में खेल मैदान बनने के दौरान मुखिया प्रतिनिधि व पूर्व पंचायत समिति में झड़प की घटना घटित हो गया। जिसमें पूर्व समिति घायल हो गए। घटना के बाद पूर्व पंचायत समिति सदस्य संजय साह ने नरपतगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया। वही लोगों ने मुखिया प्रतिनिधि पर कार्रवाई का मांग को लेकर आक्रोश प्रकट किया।