नरपतगंज: फुलकाहा में अलग-अलग पांच दुकानों के ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने की लाखों की चोरी
नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत फुलकाहा बाजार में एक ही साथ अलग-अलग पांच दुकानों में अज्ञात चोरों के द्वारा ताला तोड़कर लाखो रुपए का सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद फुलकाहा थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुच कर पीड़ित दुकानदारों से पूछताछ के बाद कई बिंदुओ पर जांच पड़ताल किया।