सिरोही: शॉट सर्किट से कंटेनर के केबिन में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, ब्यावर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर हुआ हादसा
Sirohi, Sirohi | Jun 1, 2026 सिरोही सदर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक कंटेनर के केबिन में भीषण आग लग गई। यह घटना ब्यावर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर हुई। आग लगने से केबिन पूरी तरह जलकर खाक हो गया, हालांकि ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचा ली। जानकारी के अनुसार, पिंडवाड़ा से सिरोही की ओर आ रहा कंटेनर रविवार रात करीब 10:30 बजे राजपुरा बल्दा के सामने पहुंचा।