चायल: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप, मुरादपुर गांव का मामला
पिपरी थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव में मंगलवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर के अंदर कच्चे मकान की धन्नी में प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया।बताया जा रहा है कि मृतका बबली ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे मायके पक्ष!