फरसाबहार: फरसाबहार में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ
फरसाबहार में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ फरसाबहार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसाबहार में रविवार सुबह 9 बजे पल्स पोलियो महाअभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाई गई। कार्यक्रम में जनपद पंचायत सभापति दयानिधि मानिक, बीएमओ डॉ. के.के. डाहीरे, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी व ग्रामीण उपस्थित रहे।