कोलारस: उप जेल कोलारस से किसान नेताओं को मिली जमानत, शांति भंग करने के आरोप में किया गया था नजरबंद
कोलारस में किसान आंदोलन के चलते राष्ट्रीय किसान मज़दूर संघ के जिन 6 पदाधिकारियों और सदस्यों को कोलारस अनुविभागीय पुलिस द्वारा विगत 6 दिनों से कोलारस जेल में नज़र बंद रखा गया था। देर शाम को सभी पदाधिकारियों और सदस्यों रिहा कर दिया गया है। सभी को धारा 151 में किसान नेताओं को शक के दायरे में नज़रबंद किया गया था।