इटावा: चौबिया के रमपुरा में खेत में शौच के विवाद में दो पक्ष भिड़े, सगे भाइयों को चार घंटे बंधक बनाकर रखा, पुलिस ने छुड़वाया
चौबिया के रमपुरा गांव में शुक्रवार सुबह पड़ोसी गांव के युवकों द्वारा खेत में आकर शौच करने को विवाद हो गया। विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट भी हो गई। जिससे गांव में अफरा तफरी का माहौल बन गया। इधर खेत मालिक ने शौच करने एवं मारपीट करने वाले दो युवकों को पकड़कर उन्हें पानी की टंकी के कमरे में चार घंटे तक बंधक बनाए रखा। पुलिस ने छुड़वाया।